11:57 Tue, Jan 13, 2026 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Tue, Jan 13, 2026 11.26AM
jalandhar
translate:

गौ तस्करी करने वालों को पकड़वाने पर अभिषेक बख्शी को मिल रही जान से मारने की धमकियां

PUBLISH DATE: 20-06-2025

जालंधर, 20 जून : जालंधर में पिछले कुछ समय से गाय तस्करी मामले को लेकर श्री गोविंद गोविंद धाम गौशाला लाम्बड़ा के प्रधान अभिषेक बख्शी द्वारा अपनी टीम के साथ कई ऐसे मामले ट्रेस कर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया है। इसके बाद उन्होंने सभी तस्करों को हवालात में पहुंचा। 
अभिषेक बख्शी ने कहा कि इस सारे मामले के बाद उन्हें विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें बीते दो दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसमें उक्त व्यक्ति द्वारा साफ शब्दों में यह कहा गया था।


कि तुमने हमारे साथियों को पकड़वाया और हमारा काफी नुकसान किया। अब तुझे मार दिया जाएगा। हमारे आदमी लगे हुए है तुम्हारी रेकी करने के लिए, इसके बाद आज सुबह उनके घर के बाहर तड़कसार दो युवक रेकी करते हुए देखे गए। जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर के आसपास चक्कर लगाते रहे। वहीं उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मेरी जान को खतरा है। अभिषेक बख्शी ने पुलिस को शिकायत करवाई है जिसमें उन्होंने लिखा है कि इन पर जल्द और सख्त कार्रवाई की जाए।