04:13 Wed, Jan 22, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Jan 22, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

सुखबीर बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौड़ा की पत्नी का पहला बयान आया सामने 

PUBLISH DATE: 04-12-2024

अमृतसर: सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा की पत्नी ने मीडिया के सामने अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में सुबह करीब 10.30 बजे पता चला। नारायण सिंह ने सुबह करीब 6:30 बजे घर से बाहर जाने की बात कही थी, लेकिन उनकी पत्नी को नहीं पता था कि वह श्री हरमंदिर साहिब गए हैं।


नारायण सिंह चौड़ा बब्बर खालसा आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है और वह चंडीगढ़ जेल ब्रेक कांड में भी शामिल था। इस कांड में चार आतंकी फरार हो गए थे। नारायण सिंह पर कई गंभीर मामले हैं और वह लंबे समय से जेल में था, लेकिन कुछ समय पहले ही वह बेल पर बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ अमृतसर, तरनतारन और रोपड़ जिलों में भी कई केस दर्ज हैं।