11:20 Wed, Feb 05, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Feb 05, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

हमले के बाद भी सुखबीर बादल की सेवा जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

PUBLISH DATE: 05-12-2024

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब पर सेवा करने के लिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे। यह सेवा वह हाल ही में सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर सेवा करते वक्त हुए हमले के बावजूद कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार सुबह जब सुखबीर बादल सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर सेवा कर रहे थे तब एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से हमला नाकाम हो गया और हमलावर नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।


सुखबीर बादल आज कड़ी सुरक्षा के बीच सेवा कर रहे हैं। उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तनखैया (धार्मिक दंड) घोषित किया गया था। इस फैसले के बाद सुखबीर सिंह बादल को धार्मिक सजा दी गई थी, जिसमें उन्होंने दो दिन तक सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के बाहर सेवादारों की पोशाक पहनकर सेवा की और बर्तन भी मंझे। सुखबीर बादल के अलावा अकाली दल के अन्य नेताओं जैसे बिक्रम सिंह मजीठिया, सुखदेव सिंह ढींढसा और बीबी जागीर कौर को भी धार्मिक सजा सुनाई गई है। इस पूरे मामले के बाद सुखबीर बादल की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।