09:17 Wed, Feb 05, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Feb 05, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने सुखबीर सिंह बादल पर गोली हमले की कि कड़ी निंदा, कार्रवाई की कि मांग

PUBLISH DATE: 04-12-2024

पंजाब बीजेपी के प्रवक्ता और सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (मेहता) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाए गए तनख़ाह को पूरा करने के लिए सेवा कर रहे सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हमलावर नारायण सिंह चौड़ा के खिलाफ पंथक परंपराओं के तहत कार्रवाई की मांग की है। प्रो. सरचंद सिंह ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब की छत्रछाया में थे और उन पर हमला करना अकाल तख्त साहिब और सिख पंथ के फैसले पर हमला है। उन्होंने बताया कि सिख परंपरा के अनुसार किसी भी सिख को सुखबीर सिंह बादल को नुकसान पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है।


उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब से अपील की कि हमलावर के खिलाफ पंथक परंपराओं के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, यह भी कहा कि इस हमले के पीछे उन लोगों का पता चलना चाहिए, जो पंजाब की शांति को प्रभावित करना चाहते हैं। प्रो. सरचंद सिंह ने यह भी कहा कि यह हमला पंजाब की असली समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए एक साजिश हो सकती है और मुख्यमंत्री को इसके लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए।