11:38 Wed, Feb 05, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Feb 05, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

लायंस क्लब जालंधर ने विश्व मधुमेह दिवस पर लगाया निःशुल्क शुगर चेकअप कैंप

PUBLISH DATE: 14-11-2024


 


 


लायंस क्लब जालंधर की तरफ से लाजपत नगर स्थित लायंस क्लब के जनरल हास्पिटल में सीनियर वाईस प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में विश्व मधुमेह दिवस पर  फ्री शुगर  चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।  इस कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह  द्वारा किया गया।



इस दौरान जोगिंदर सिंह ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मधुमेह रोग कई देशों  में तेजी के साथ बढ़ रहा है। जिससे बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव तथा जंक फूड का त्याग करना होगा। सिध्धू ने कहा कि मधुमेह से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक होना चाहिए।  लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।



इसके लिए क्लब द्वारा  आगे भी  निरंतर फ्री चेकअप कैंप लगाए जा रहे हैं। इस कैंप में 87 लोगों के ब्लड शुगर की जांच की गई। इस मौके पर रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा,पूर्व प्रधान रवि मलिक, आर एस आनंद,हरभजन सिंह सैनी,वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,सचिव गुलशन अरोड़ा,कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी,पीआरओ सेवा सिंह, चेयरमैन मीडिया साहिल अरोड़ा,लांयन अरुण वशिष्ट,हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल, ईंजी गुरदीप सिंह, एम एल गुप्ता,  रमेश कुमार कश्यप,लैब टेक्नीशियन तरसेम मसीह सहित सदस्य मौजूद थे।