06:28 Mon, Aug 11, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Mon, Aug 11, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

लायंस क्लब जालंधर ने भगत पूर्ण सिंह जी की पुण्य तिथि पर पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में लगाया लंगर

PUBLISH DATE: 05-08-2025

जालंधर, 5 अगस्त : लायंस क्लब जालंधर ने ईंटरनेशनल आह्वान फूड फार हंगर के तहत सर्विस प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान लायंन प्रभजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में मंगलवार को भगत पूर्ण सिंह की पुण्य तिथि पर पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में लंगर लगा कर फल,स्वीट्स,माल पूड़ा,खीर वितरित किए एंव सभी को खाना खिलाया।


क्लब प्रधान प्रभजोत सिंह सिध्धू  ने इस अवसर पर कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, इसलिए हम जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाना,राशन वितरण करना यह  हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है,फूड फार हंगर पर हम लगातार प्रोजेक्टस कर रहे हैं।


लांयस क्लब जालंधर समाज व मानवता की सेवा पर काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस प्रोजेक्ट में लांयन ईंजी गुरदीप सिंह ने योगदान किया।


इस मौके पर सीनियर उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी,मोहित सलूजा,हर्षवर्धन शर्मा,  ऐ के बहल,सेवा सिंह,खुशपाल सिंह,ईंजी गुरदीप सिंह,जसवंत सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।