07:44 Sat, Feb 22, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sat, Feb 22, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

लायंस क्लब जालंधर ने 2 मेधावी छात्रों को भेंट की आर्थिक मदद

PUBLISH DATE: 13-02-2025

लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए और डिस्ट्रिक्ट स्लोगन मानवता की सेवा  के तहत   प्रधान श्रीराम  आनंद की अगुवाई में   दो  जरूरतमंद मेधावी छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 11000 हज़ार रूपऐ भेंट किए। यह प्रोजेक्ट प्रसिद्ध  समाज सेवक लांयन मितुल चोपड़ा के सहयोग से किया। 


पूर्व प्रधान अशवनी सहगल ने कहा, कि समाज में ऐसे बच्चे हैं जिन्हें पढ़ने की ललक और चाहत है किन्तु आर्थिक अभाव की बजह से पढ़ नहीं पाते और हमारी लायंस क्लब जालंधर ऐसे होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करती है और प्रयास करती है कि पढ़ाई में आर्थिक रुकावट ना हो इसलिए समय समय पर ऐसे प्रोजेक्ट्स  करती रहती हैं।  


प्रधान श्रीराम आनंद ने धन्यवाद करते हुए कहा कि इस वर्ष तकरीबन 3 लाख की छात्रवृति हम दे चुके हैं, 50 साल से हमारा  क्लब जरूरतमंद छात्रों को बजीफे और आर्थिक मदद देता आ रहा है और आगे भी देता रहेगा।


इस मौके पर पूर्व प्रधान अश्वनी सहगल, उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा,सचिव गुलशन अरोड़ा, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी , मीडिया को-आर्डिनेटर साहिल अरोड़ा , सीनियर लांयन सदस्य हर्षवर्धन शर्मा, ऐ के बहल,अरुण विशिष्ट, खुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।