05:33 Wed, Feb 05, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Feb 05, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर भावुक हुईं हरसिमरत कौर बादल, श्री दरबार साहिब पहुंच की मुलाकात 

PUBLISH DATE: 04-12-2024

आज सुबह सुखबीर सिंह बादल पर एक हमलावर ने गोली चलाने की कोशिश की। यह घटना श्री दरबार साहिब में उस समय हुई, जब सुखबीर बादल सेवादार के रूप में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। हमलावर का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है, जिसे सेवादारों ने तुरंत काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


इस हमले की खबर मिलते ही हरसिमरत कौर बादल श्री दरबार साहिब पहुंची और वहां जाकर सुखबीर बादल से मिलीं। इस दौरान वह भावुक हो गईं। पुलिस ने बताया कि नारायण सिंह कल भी दरबार साहिब आया था और उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। हालांकि, इस हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए।