09:13 Wed, Feb 05, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Feb 05, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

बड़ी खबर: अकाल तख्त साहिब ने प्रकाश सिंह बादल से "फख्र-ए-कौम" की उपाधि ली वापस 

PUBLISH DATE: 02-12-2024

अमृतसर: श्री अकाल तख्त साहिब ने दिवंगत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से "फख्र-ए-कौम" की उपाधि वापस ले ली है। जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने जत्थेदार साहिबों को अपने घर बुलाकर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के लिए माफी मांगने का दबाव डाला। इस मामले में प्रकाश सिंह बादल भी शामिल थे, इसलिए उन्हें दी गई यह उपाधि वापस ली गई है।


सुखबीर बादल पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें गुरमीत राम रहीम के प्रति नरम रुख अपनाना, सुमेध सैनी को पंजाब पुलिस का डीजीपी बनाना और बरगाड़ी कांड में सिख युवाओं की हत्या और न्याय न दिलाने के आरोप शामिल हैं। सुखबीर बादल ने इन सभी आरोपों को स्वीकार किया है।


इस दौरान प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने आरोपों को नकारा, लेकिन श्री अकाल तख्त ने उन्हें सख्त लहजे में जवाब दिया और कहा कि उनके खिलाफ जो रिपोर्ट्स हैं, वे सही हैं। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्रियों, SGPC के सदस्यों और हरजिंदर सिंह धामी को भी बुलाया गया था।