Bharat Ratna : देश में पहली बार एक साथ 5 शख्सियतों को दिया गया भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
Bharat Ratna : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सुबह 11 बजे 5 शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।
आपको बता दें कि आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इनके परिजनों को राष्ट्रपति ने यह सम्मान सौंपा। कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी शामिल नहीं हुए।
दरअसल केंद्र सरकार ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को यह सम्मान मिल चुका है। 2024 के 5 हस्तियों को मिलाकर इस सम्मान को अब तक हासिल करने वालों की संख्या 53 हो जाएगी।
Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
- Daily news update
- intact news