01:04 Wed, Jan 14, 2026 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Jan 14, 2026 11.26AM
jalandhar
translate:

लायंस क्लब जालंधर ने पौधारोपण का किया शुभारम्भ !

PUBLISH DATE: 28-07-2025

जाल्ंधर, 28 जुलाई : लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में पीआरओ सुरेंद्र सिंह के सहयोग से गत दिवस कालिया कॉलोनी जालंधर की पार्क में पौधारोपण समारोह आयोजित किया। प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू एवं मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट इनवायरमेंट चेयरमैन लायन अजमेर सिंह, गेस्ट ऑफ ऑनर जोन चेयरमैन लायन मनदीप सिंह सोहल की अगुवाई में पौधे लगाकर पौधारोपण का शुभारम्भ किया।


प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू ने सभी का स्वागत किया। लायन अजमेर सिंह ने आपने संबोधन में कहा कि पौधारोपण एक ऐसा कार्य है जो न केवल पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू व टीम को सर्टिफिकेट भेंट कर सन्मानित किया।


जोन चेयरमैन मंदीप सिंह सोहल की आफिशियल विजिट थी,उन्होंने भी क्लब की कार्य शैली की तारीफ की।पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने मुख्य मेहमान,गेस्ट ऑफ ऑनर व आए हुए सदस्यगण का धन्यवाद किया।इस अवसर पर प्रथम लायंन लेडी रमनदीप कौर,सर्बजीत कौर, पूर्व प्रधान पी जे ऐस अनेजा,हरभजन सिंह सैनी,जेपीएस सिद्धू,मनीष चोपड़ा,सीनियर वाईस प्रधान अश्विनी मल्होत्रा, सचिव परमजीत सिंह सैनी,ट्रेजियर कुलजीत सिंह,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,जॅयांट सैक्ट्री जगन नाथ सैनी,लांयन हर्षवर्धन शर्मा,ऐ के बहल,अरुण विशिष्ट, मोहित सलूजा,खुशपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,जसवंत सिंह,सेवा सिंह,बलकार सिंह सैनी,गगनदीप पायलट,सरवन कुमार अग्रवाल,जेपी सिंह,एन के कांसरा, सुधीर कपूर,गुरप्रीत सिंह,अवतार सिंह,राम सरूप व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।