IAS Ananya Singh Success Story: 22 साल की उम्र में IAS बनी ये लड़की, एक साल घर पर बैठ की तैयारी, फिर इस तरह क्रेक की UPSC की परीक्षा
![](https://www.hotnewsindia.com/admin/img/uploads/1291284-ananya-singh-ias_03242024140819.jpg)
IAS Ananya Singh Success Story: UPSC की परीक्षा को दुनिया की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इसे पास करने का सपना तो हर कोई देखता है लेकिन इसे पास केवल चुनिंदा लोग ही कर पाते हैं। क्योकि इसे पास करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है।
इसके साथ ही लगभग हर विषय का ज्ञान होना भी जरूरी है। अगर कोई यूपीएससी परीक्षा को पास कर लेता है तो आसपास के इलाके में उसके चर्चे शुरू हो जाते हैं। साथ ही बता दें इनमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर IAS, IPS, IFS आदि पद अलॉट किए जाते हैं।
Also Read - Sunita Baby Dance: गोविंदा के गाने पर मदहोश होकर नाचीं सुनीता बेबी, देख फैंस हुए पागल, देखें वीडियो
वहीं इसी बीच आज हम आपको एक ऐसी ही आईएएस महिला की सफलता की कहानी बताने जा रहे है जिन्होंने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। यह है आईएएस अनन्या सिंह भी उनमें से एक हैं। वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार रही हैं। अनन्या फिलहाल पश्चिम बंगाल कैडर में तैनात हैं।
Also Read - Sunita Baby Dance: गोविंदा के गाने पर मदहोश होकर नाचीं सुनीता बेबी, देख फैंस हुए पागल, देखें वीडियो
आईएएस अनन्या सिंह ने शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से की है। उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96% और 12वीं में 98.2% अंक हासिल किए थे। 12वीं के बाद अनन्या ने 2018 में दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी।
Also Read - IAS Smita Sabharwal: देश की सबसे खूबसूरत IAS अफसर, 23 साल की उम्र में बनीं IAS, सीएम दफ्तर में नियुक्ति मिली
अनन्या सिंह ने ग्रेजुएशन के आखिरी साल में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। वह बचपन से आईएएस ऑफिसर बनना चाहती थीं। अनन्या यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने के लिए रोजाना 7-8 घंटे पढ़ाई करती थीं। इसी से वह यूपीएससी परीक्षा के सिलेबस का अपना बेस मजबूत कर पाई थीं।
अनन्या सिंह ने अपनी पढ़ाई का शेड्यूल 6 घंटे का फिक्स कर लिया था। साल 2019 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 51वीं रैंक हासिल की थी। पश्चिम बंगाल में पोस्टेड आईएएस अनन्या सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 39 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
![](https://www.hotnewsindia.com/admin/img/uploads/ads/sq4_11212022062917.jpg)
Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
- Daily news update
- intact news
![](https://www.hotnewsindia.com/admin/img/uploads/ads/advt_03212024115549.jpg)
![](https://www.hotnewsindia.com/admin/img/uploads/ads/side-ad_(1)_11212022062429.webp)