02:59 Wed, Oct 23, 2024 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Oct 23, 2024 11.26AM
jalandhar
translate:

पंजाब में PRTC-पनबस कर्मचारी हड़ताल पर, यात्री हुए परेशान

PUBLISH DATE: 23-10-2024

न्यूज डेस्कः पंजाब के सभी बस स्टॉप पर पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी आज दो घंटे की हड़ताल पर हैं। आज सुबह 10 बजे शुरू हुई हड़ताल दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी. पंजाब भर के सभी बस स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह प्रदर्शन पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, जो कि लंबे समय से सरकार के सामने पक्का करने की मांग रख रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की पंजाब राज्य के परिवहन मंत्री के साथ बैठक होनी थी. लेकिन किन्हीं कारणों से मंत्री बैठक में नहीं पहुंच सके. इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक हुई, लेकिन उक्त बैठक में कोई सहमति नहीं बन सकी. कच्चे कर्मचारियों की मांग थी कि ठेकेदारों को हटाया जाए, वेतन पक्के कर्मचारियों के बराबर दिया जाए और कर्मचारियों को पक्का किया जाए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. जिसके चलते कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी।


पीआरटीसी एवं पैन बस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि उनकी मांगें काफी समय से लंबित हैं, जिस पर न तो परिवहन मंत्री और न ही सीएम भगवंत मान का ध्यान है, उनकी जायज मांगों पर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन यूनियन के साथ बार-बार बैठक करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है जिसको लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।