05:10 Mon, Feb 09, 2026 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Mon, Feb 09, 2026 11.26AM
jalandhar
translate:

रणजीत सिंह रावत फिर बने पंजाब स्टेट लैंड रिकार्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के प्रधान

PUBLISH DATE: 26-10-2024

न्यूज डेस्कः पंजाब स्टेट लैंड रिकार्ड, एम्पलाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों द्वारा वोटिंग के रास्ते चुनाव करवाए गए। जिसमें एक बार फिर रणजीत सिंह रावत को प्रधान चुना गया और सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अमरजीत सिंह संधू चेयरमैन, सुखदेव कुमार बसरा उप प्रधान, गगनदीप महासचिव, बलजिंदर सिंह उप महासचिव, राकेश कुमार कैशियर, अमरिंदर सिंह उप कैशियर, गुरविंदर सिंह सलहाकार, इंदरजीत सिंह प्रैस महासचिव, रजनी बाला मैंबर, रोहित गुप्ता मैंबर, लवदीप सिंह मैंबर और जोगराज को मैंबर चुना गया गया। 


इस मौके पर पंजाब राज के पी.ऐस.ऐम.ऐस यूनियन के महासचिव और पी.ऐस.ऐम.ऐस यूनियन जालंधर के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल, सी.पी.ऐफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान सुरजीत सिंह की क्लास फोर गोरमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब, जिला इकाई जालंधर के महासचिनव डिंपल रहेला, पी.ऐस.ऐम.ऐस यूनियन जालंधर के सीनियर उपाध्यक्ष पवन कुमार और और सी पी ऐफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के कैशियर अमनदीप सिंह ने चुनी गई कार्यकारिणी को बाधाई दी।