08:25 Sat, Jul 27, 2024 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sat, Jul 27, 2024 11.26AM
jalandhar
translate:

जलांधर वेस्ट हल्के की रोहिणी कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु के पक्ष में विशाल जनसभा का आयोजन

PUBLISH DATE: 15-05-2024

जलांधर वेस्ट हल्के की रोहिणी कॉलोनी में भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकु के पक्ष में विशाल जनसभा का आयोजन


 शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना भाजपा करेगी पूरा--सुशील रिंकु लोकसभा चुनाव जलांधर शहर की तकदीर और दिशा तय करेगा--शीतल अंगुराल



कुमारजलांधर(  )भारतीय जनता पार्टी मंडल 9 के अध्यक्ष कुणाल शर्मा की अध्यक्षता और वेस्ट हल्के के एमएलए शीतल अंगुराल की अगुवाई में भाजपा जालंधर लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकु के पक्ष में विशाल जनसभा का आयोजन वेस्ट हल्के के रोहिणी कॉलोनी,लेदर कॉम्प्लेक्स रोड़ क्षेत्र में किया गया।इसमें विशेष रुप से भाजपा जालंधर लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकु,वेस्ट हल्के के एमएलए शीतल अंगुराल,वेस्ट हल्के के भाजपा प्रभारी राजीव ढींगरा, अनुप सरीन,अमित सिंह संघा, सौरव सेठ,भगत मनोहर लाल, गोल्डी भाटिया उपस्थित हुए।


सुशील रिंकु ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को भाजपा को वोट देने का आह्वान किया और कहा कि पिछले कई वर्षों से शहर के रुके हुए विकास को गति देने के लिये और स्मार्ट सिटी बनाने के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का जलांधर की सत्ता में होना बहुत ज़रूरी है।उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस बार भाजपा को बड़े अंतर से जीता कर संसद में भेजें ताकि जलांधर शहर भी मोदी सरकार की सभी विकासशील योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पैराशूट उम्मीदवार लोगों को झूठे वायदों से गुमराह कर रहा है



और जिसका न ही कोई आधार है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप को नकार कर जालंधर वासियों ने इस बार भाजपा के पक्ष में मजबूती के साथ समर्थन देना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव जलांधर के भविष्य की तकदीर,और दिशा तय करेंगे।उन्होने कहा कि भाजपा जालंधर में मजबूत जनादार के साथ चुनाव लड़ रही है और भाजपा कार्यकर्ता इस बार पार्टी को जिताने के लिये पूरी तरह उत्साहित है।



उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता समझ चुकी है कि पहले कांग्रेस और अब आप सरकार ने जनता की अनदेखी कर झूठे वायदों से प्रदेश को विकास में बहुत पीछे कर दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार जलांधर के लोग भाजपा की जीताकर आप सरकार को करारा जवाब देने जा रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और लोगों का जन समर्थन पार्टी को लोकसभा उप चुनावों में विजय पताका लहराने से नही रोक सकता।इस अवसर पर कमल शर्मा,शिव कुमार शर्मा,सुनील शर्मा, अमरीश सरीन,गोल्डी मरवाहा,चांद सपरा, प्रगट सिंह, प्रकाश चंद,ओम प्रकाश,भगत रमेश,रुचिका चोपड़ा, वंदना सरीन,सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्र का जनसमूह उपस्थित था।