08:13 Fri, Jul 11, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Fri, Jul 11, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

जनरल आब्जर्वर सर्किट हाउस में रोज़ाना लोगों की शिकायतें सुनेंगे

PUBLISH DATE: 17-05-2024

जनरल आब्जर्वर सर्किट हाउस में रोज़ाना लोगों की शिकायतें सुनेंगे


जालंधर, 16 मई


लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर भारत चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-04 जालंधर ( अ.ज.) के लिए नियुक्त   जनरल आब्जर्वर श्री जे मेघनाथ रेड्डी आईएएस (2013)  नागरिकों की शिकायतें सुनने के लिए रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय सर्किट हाउस में उपस्थित रहेंगे।


लोकसभा क्षेत्र जालंधर से संबंधित कोई भी नागरिक चुनाव से संबंधित शिकायतों के संबंध में श्री जे मेघनाथ रेड्डी से सीधे उनके मोबाइल नंबर 86992-08204 पर संपर्क कर सकता है या शिकायतों के निवारण के लिए सर्किट हाउस में उनसे मिल सकता है।