08:36 Fri, May 03, 2024 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Fri, May 03, 2024 11.26AM
jalandhar
translate:

सांसद रिंकू ने स. बिट्टू और श्रीमती चौधरी का भाजपा में आने का किया स्वागत 

PUBLISH DATE: 20-04-2024

कहा: कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है



जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने कांग्रेस के कद्दावर नेता स. तेजिंदर सिंह बिट्टू तथा पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती कर्मजीत चौधरी का कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल होने पर उन्हें बधाई देते हुए हार्दिक स्वागत किया है।  



इस मोके रिंकू ने कहा कि  श्रीमती करमजीत कौर पंजाब से लोकसभा का उपचुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं तजिंदर सिंह बिट्टू कांग्रेस के ऑल इंडिया सेक्रेटरी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी रहे हैं।रिंकू ने कहा कि कांग्रेस के सारे अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं और कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।



सुशील रिंकू के अनुसार इन दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत यात्रा से जुड़ने का फैसला किया है और इनके आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जीवन के हर क्षेत्र में, देश के हर राज्य में विकास का नया मॉडल पेश कर रहे हैं जिसे देखकर देश के सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं के मन में उन पर विश्वास बढ़ता जा रहा है।


मुझे विश्वास है कि हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में और तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। रिंकू ने कहा कि  चुनावों में भाजपा की गरीब कल्याण की विकास की सोच को उन्होंने आत्मसात कर स.बिट्टू व श्रीमती चौधरी ने पंजाब के लिए  एक बेहतर निर्णय लिया है।


 
रिंकू ने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्र पिता गांधी जी ने कहा था, कांग्रेस आजादी का आंदोलन था, कांग्रेस भंग कर देनी चाहिए, लेकिन पं. जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया। उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी अब गांधी जी इच्छा पूरी करेंगे। राहुल कांग्रेस को समाप्त करने के लिए निकले हैं।



बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।