01:29 Wed, Jan 14, 2026 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Jan 14, 2026 11.26AM
jalandhar
translate:

(हाल-ए-लायंस क्लब जलंधर PART-4) 35 बोर्ड सदस्यों द्वारा बुलाई आपातकालीन बोर्ड व जनरल हाऊस मीटिंग स्थगित

PUBLISH DATE: 18-06-2025

प्रधान द्वारा 23 जून तक बैठक बुलाने की शर्त पर निर्भर


जालंधर, 18 जून : लायंस क्लब ऑफ जलंधर की बोर्ड व जनरल मीटिंग, जो 18 जून 2025 (बुधवार) को आयोजित होनी थी, फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय विभिन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संयुक्त कार्रवाई समिति द्वारा लिया गया है। बैठक अब इस शर्त पर टाली गई है कि लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री राम आनंद स्वयं 23 जून 2025 तक यह बैठक बुलाएं।


संयुक्त कार्रवाई समिति के संयोजक लायन अश्वनी सहगल एमजेएफ द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 10 जून को लिखे गए पत्र के जवाब में लायन अध्यक्ष ने 16 जून को स्पष्ट किया कि किसी भी बैठक को बुलाने के लिए न्यूनतम 10 दिन की पूर्व सूचना देना आवश्यक है, जबकि समिति ने 3 दिन में बैठक आयोजित करने का आग्रह किया था।


पत्र में कहा गया है कि यदि लायन अध्यक्ष 23 जून तक बैठक नहीं बुलाते हैं, तो बोर्ड और अन्य सदस्य बैठक को 23 जून 2025 को आयोजित करेंगे।


बैठक टालने के पीछे क्या हैं मुख्य कारण ?



  1. लायन अध्यक्ष द्वारा परिसर बंद करने का आदेश


लायन अध्यक्ष ने एक सार्वजनिक बयान में 18 जून को किसी भी बैठक को अनुमति न देने की बात कही है। उन्होंने "लायंस भवन" के परिसर को भी किसी भी बैठक हेतु बंद कर दिया है। इस कार्रवाई का प्रमाण स्वरूप भवन के लॉक किए गए फोटोग्राफ भी जारी किए गए हैं।



  1. मौसम विभाग की चेतावनी


18 जून के दिन वर्षा और आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहले बैठक को पार्क में कराने की योजना थी, लेकिन सुरक्षा कारणों को देखते हुए अब इसे स्थगित कर दिया गया है।


सदस्यों से समय बदलने की अपील


संयुक्त समिति ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे अपनी योजनाओं में आवश्यक बदलाव करें और असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए सहयोग की अपील की है।


यदि अध्यक्ष नहीं बुलाते बैठक, तो 23 जून को होगी बैठक


पत्र के अंत में पुनः स्पष्ट किया गया है कि यदि लायन अध्यक्ष स्वयं 23 जून तक बैठक नहीं बुलाते, तो बोर्ड और जनरल सदस्य 23 जून को बैठक आयोजित करेंगे।