08:22 Wed, Feb 05, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Feb 05, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

श्री दरबार साहिब के मुख्य गेट पर सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर हुआ जानलेवा हमला, पढ़े पूरी खबर 

PUBLISH DATE: 04-12-2024

अमृतसर से बड़ी खबर आ रही है कि श्री दरबार साहिब के मुख्य गेट के बाहर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हमला दल खालसा से जुड़े एक शख्स ने किया, जिसने सुखबीर बादल पर गोली चला दी। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुखबीर सिंह बादल इन दिनों श्री अकाल तख्त साहिब पर पेशी के बाद सजा के रूप में सेवा कर रहे थे। उन्होंने हाथ में बरछा पकड़ा हुआ था और गले में तख्ती लटकी हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने सेवादारों वाली पोशाक पहनी हुई थी और कल भी यहां बर्तन साफ किए थे। यह घटना उस वक्त हुई जब सुखबीर सिंह बादल श्री दरबार साहिब में अपनी सेवा पूरी करने के लिए पहुंचे थे।