12:51 Fri, Oct 18, 2024 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Fri, Oct 18, 2024 11.26AM
jalandhar
translate:

कब्जों पर लखनऊ प्रशासन के कड़े तेवर, गिराए 1320 अवैध निर्माण  

PUBLISH DATE: 19-06-2024

लखनऊ. अवैध निर्माण को लेकर लखनऊ प्रशासन ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अवैध निर्माण पर एलडीए, प्रशासन, नगर निगम की टीम किसी भी सूरत में बख्शने को तैयार नहीं है। कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध रूप से किए गए लगभग 1320 निर्माणों को जमींदोज कर दिया गया है और अब मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान अफसरों की टीम मुस्तैद रही। अकबरनगर प्रथम में कुछ धार्मिक स्थल भी थे जिन्हें देर रात ध्वस्त कर दिया गया। मंगलवार को 171 मकान तोड़े गए। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे।


 


धार्मिक स्थलों को स्थानीय लोगों की सहमति से ढहाया
एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अकबरनगर में सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। अब मलबा हटाया जा रहा है। अकबर नगर प्रथम एवं द्वितीय में सभी 1320 अवैध निर्माण ढहा दिए गए हैं। इस दौरान कहीं कोई विवाद नहीं हुआ।


उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों को स्थानीय लोगों की सहमति से ढहाया गया है। इससे पहले मंदिरों में स्थापित देवी देवताओं को दूसरे मंदिर में स्थापित किया गया था। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 में सबसे पहले भीखमपुर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई थी। इस दौरान 48 मकानों पर बुलडोजर चला था। इसके बाद अकबरनगर में लोगों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया। 


अवैध कब्जेदारों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की शरण ली, उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। कोर्ट के आदेश के बाद 10 जून से अकबरनगर द्वितीय में अवैध कब्जा हटान शुरू हुआ था। मंगलवार को 15 बड़ी पोकलेन मशीन, 12 जेसीबी, 15 वाटर टैंकर की मदद से ध्वस्तीकरण हुआ। एलडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि अकबर नगर के 1898 अध्यासियों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। सभी लोगों को आवंटन पत्र भी दिया जा चुका है।