05:32 Sat, Jul 27, 2024 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sat, Jul 27, 2024 11.26AM
jalandhar
translate:

Punjab News: दिल्ली शराब नीति केस में AAP सांसद संजय सिंह को मिली जमानत, पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखी ये बात

PUBLISH DATE: 02-04-2024

Punjab News: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय सिंह को पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। 
संजय सिंह के वकील ने कहा कि वे केस में अपने रोल से जुड़ा कोई बयान नहीं देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ED से सवाल किया था कि क्या संजय सिंह को और ज्यादा दिन जेल में रखे जाने की जरूरत है। 
कोर्ट ने यह भी कहा कि हमें यह भी देखना होगा कि गवाहों के सामने उनके बयान हुए। 6 महीने तक वे जेल में रहे। ED ने अदालत से कहा कि हमें कोई ऐतराज नहीं है। इसके बाद अदालत ने संजय सिंह को जमानत देने का फैसला सुनाया।
आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला केस में इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। मई 2023 में संजय सिंह ने दावा किया कि ED ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है। 
ED ने इस पर कहा- हमारी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है। इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है। सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी।
वहीं जमानत के पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी एक्स पर लिखा है।


https://twitter.com/BhagwantMann/status/1775090722930385136?t=Bii9ZJK-s6R_mutalKy46A&s=19