08:21 Tue, Mar 04, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Tue, Mar 04, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

लायंस क्लब जालंधर ने जरूरतमंद परिवार को कन्या की शादी के लिए राशन किया भेंट !

PUBLISH DATE: 04-03-2025

लायंस क्लब जालंधर ने सेवा  के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए मानवता की सच्ची सेवा व लायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के तहत प्रधान श्रीराम आनंद की अगुआई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में एक जरूरतमंद परिवार  को लड़की की शादी के लिए  राशन भेंट किया गया और एक  जरूरतमंद परिवार  को भी राशन भेंट किया।


उप प्रधान प्रोजेक्ट डायरेक्टर अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि अन्न दान महादान है और  लायंस क्लब ईंटरनेशनल  फूड फार हंगर   के सर्विस प्रोजेक्ट्स करने में विश्व में अग्रणी है। हर इंसान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, हमारा क्लब जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तात्पर्य रहता है। आनंद साहब ने कहा हम सब मिलजुल कर ऐसे  नेक कार्य आगे भी हम बढ़ाएंगे।


अश्वनी मल्होत्रा, गुलशन अरोड़ा, अरुण वशिष्ट, डाक्टर अमरजीत सैनी ,खुशपाल सिंह,गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,ईंजी गुरदीप सिंह,जसवंत सिंह, रमेश कुमार कश्यप,बलविंदर सिंह ने इस नेक कार्य में सहयोग किया।  इस मौके पर रीजन पूर्व प्रधान अश्वनी सहगल, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह,प्रथम लांयन लेडी सुदेश आंनद, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा , ऐ के बहल, सरवन कुमार अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।