अरोड़वंश अरोड़ा खत्री महासभा (रजि:) पंजाब व अरोड़ा महासभा (रजि.) जालंधर के एक शिष्टमंडल ने नवनियुक्त सीपी धनप्रीत कौर के साथ की मुलाकात !
_0342025111331.png)
प्रधान ऋषि अरोड़ा के नेतृत्व में शहर की अलग-अलग समस्याओं को लेकर उठाई आवाज़, पुलिस का हर संभव सहयोग देने का दिया आश्वासन
अरोड़वंश अरोड़ा खत्री महासभा (रजि:) पंजाब व अरोड़ा महासभा (रजि.) जालंधर के एक शिष्टमंडल ने गत दिवस प्रधान ऋषि अरोड़ा के नेतृत्व में नवनियुक्त कमीशनर आफ पुलिस जालंधर आईपीएस अधिकारी धनप्रीत कौर से भैंट की, एवं उन्हें जालंधर में नई नियुक्ति के लिए फूलों के गुलदस्ते द्वारा सम्मानित भी किया गया।
प्रधान ऋषि अरोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, सीपी धनप्रीत कौर से मुलाकात को दौरान जालंधर शहर के मौजूदा हालातों पर विशेष चर्चा की गई, जिनमें नशा और नशे के कारण स्नेचिंग, लूटमार और शहर में नजायज कब्जे, पुलिस का समय पर न पहुँचना, आम आदमी की सुनवाई न होना ,गैंगस्टर राज आदि जैसे आम जनता के साथ जुड़े हुए बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।
सीपी से इस बात का अनुरोध भी किया गया, कि जो गुंडा तत्व समाज और शहर में अराजकता फैला रहे हैं, उनके ऊपर सख्त से सख्त कारवाई की जाए, ताकि शहर का माहौल सुखद रहे।
सीपी ने शिष्टमंडल को विश्वास जताया की नशे के खिलाफ मिशन स्टार्ट हो चुका है और लूटमार और शहर में अराजकता फैलाने वालों पर सख्ती से एक्शन लिया जायेगा। जालंधर वासियों को किसी भी किस्म की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने शिष्टमंडल व शहर वासियो से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
प्रधान ऋषि अरोड़ा ने विश्वास जताया कि उनकी एसोसिएशन के हर सदस्य द्वारा पुलिस के साथ हर संभव सहयोग किया जायेगा। शिष्टमंडल में विशेष तौर पर रविंदर सिंह अनेजा, कर्नल राम लाल अरोड़ा, जरनैल सिंह अरोड़ा, हरलीन सिंह, दिनेश कमल अरोड़ा, दिनेश बिटटा, रोहित अरोड़ा, सुशील चावला, बंटी अरोड़ा, राज कुमार अरोड़ा आदि शामिल हुए।

Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
- Daily news update
- intact news

_11212022062429.webp)