फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होने जा रही है अक्षय और प्रभास की फिल्म ‘कन्नप्पा’

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फ़िल्म 'कन्नप्पा’ 25 अप्रैल 2025 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। बताते चले कि अक्षय कुमार और प्रभास पहली बार एक साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है, इसमें भगवान शिव के त्रिशूल के साथ रिलीज डेट अनाउंस की गई है।
फिल्म 'कन्नप्पा' इसी साल 2024 में रिलीज होने वाली थी लेकिन लेकिन अब जो रिलीज डेट अनाउंस हुई वो अगले साल 2025 की है। फिल्म की कहानी भगवान शिव के भक्त 'कन्नप्पा' जी पर आधारित है। तेलुगु लोककथाओं में से एक है 'कन्नप्पा' की कहानी। यह भगवान शिव के अनन्य भक्त थे। 'कन्नपा' एक नास्तिक और निडर योद्धा थे, लेकिन बाद में वो भगवान शिव के परम भक्त बन गए। ये भगवान शिव के इतने बड़े भक्त थे की इन्होंने अपनी आंख निकाल कर भगवान शिव को समर्पित कर दी थी।

Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
- Daily news update
- intact news

_11212022062429.webp)