07:04 Mon, Jun 23, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Mon, Jun 23, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

भारत जोड़ो यात्रा पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को देख भावुक हुए फैंस, इंसाफ की मांग

PUBLISH DATE: 16-01-2023

पंजाब, 16 जनवरी ( न्यूज़ डेस्क ) दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उनका ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिलता। इस बीच, कल बलकौर सिंह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और राहुल गांधी के साथ भारत जोको यात्रा में भी शामिल थे। वही इस यात्रा में बलकौर सिंह को देखकर फैन्स काफी भावुक हो गए। 



पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग नेअपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बलकौर सिंह के साथ तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमे फैंस कमेंट करके इंसाफ की मांग कर रहे हैं।