12:12 Sat, Mar 29, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sat, Mar 29, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

आप वर्कर विवेक मटट पर कुछ युवकों ने घर में घुस कर किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

PUBLISH DATE: 17-12-2024

जालंधर: पंजाब के जालंधर में निगम चुनाव के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। थाना सदर क्षेत्र में स्थित गांव पट्टी साहन में कुछ युवकों ने आम आदमी पार्टी (आप) के वर्कर विवेक मटट पर हमला कर दिया। आरोपियों ने विवेक के घर में घुसकर उन पर गोली चलाई, जिससे उन्हें पैर में गंभीर चोट आई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी मूनी बावा और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि विवेक मटट और मूनी बावा के बीच पुरानी रंजिश रही है, जिसके चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। एसएचओ ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला निगम चुनाव से संबंधित नहीं है, बल्कि व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम है।