03:31 Thu, Mar 12, 2026 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Thu, Mar 12, 2026 11.26AM
jalandhar
translate:

पंजाब में गैंगरेप की शर्मनाक घटना: जूस पिलाकर नाबालिग लड़की के साथ पार की सारी हदें

PUBLISH DATE: 16-01-2025

पंजाब के लुधियाना में एक गंभीर गैंगरेप की घटना सामने आई है, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया। यह मामला थाना सलेम टाबरी के अधीन एलडीको एस्टेट पुलिस चौकी में दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 जनवरी को वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान, उसके पड़ोस में रहने वाले युवक चेतन ने उसे फोन कर पानी पीने के लिए मंगवाया।


जब वह उनके घर पानी देने गई, तो वहां चेतन के अलावा विकास, अली और एक अन्य विकास भी मौजूद थे। चेतन ने उसे जूस पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई, तो उसने देखा कि सभी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का अत्याचार किया। चौकी प्रभारी भजन सिंह ने पुष्टि की कि इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट, गैंगरेप और दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सूचना के अनुसार, सभी आरोपि फरार हैं, और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।