12:22 Sat, Mar 29, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sat, Mar 29, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

पंजाब: आर.टी.ओ. ऑफिस में तैनात दो ऑपरेटर रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार 

PUBLISH DATE: 17-12-2024

पठानकोट: विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत सोमवार को आर.टी.ओ. कार्यालय में दबिश देकर दो डाटा एंट्री ऑपरेटरों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों की पहचान जतिंदर कुमार और मुकेश के रूप में हुई है, जो पंजीकरण और परिवहन प्राधिकरण (आर.टी.ए.) ऑफिस, पठानकोट में तैनात थे। दोनों को 5500 रुपए की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया।


विजिलैंस अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई गांव मनवाल निवासी सुरजीत कुमार की शिकायत पर की गई। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसके वाहन को हिमाचल प्रदेश की नंबर प्लेट से पंजाब के पंजीकरण नंबर पर स्थानांतरित करने के लिए 5500 रुपए की मांग की थी। 


शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में दोनों के खिलाफ विजिलैंस ब्यूरो थाने, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के तहत की गई, जो सरकार की नेकनीयती और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।