03:39 Thu, Mar 12, 2026 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Thu, Mar 12, 2026 11.26AM
jalandhar
translate:

Big Breaking: जालंधर में जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, पढ़े पूरी ख़बर 

PUBLISH DATE: 26-12-2024

जालंधर: जालंधर (JALANDHAR) में पुलिस (POLICE) और गैंगस्टरों (GANGSTERS) के बीच एक तीखी मुठभेड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जमशेर जंडियाला रोड पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग (JAGGU BHAGWANPURIA GANG) से जुड़े एक गुर्गे ने पुलिस पर गोलियां (FIRING) चलाईं। जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर के गुर्गे को गोली लगी है। इस मुठभेड़ के दौरान करीब 15 राउंड गोलियां चलीं हैं। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल (HOSPITAL) में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भगवानपुरिया के गुर्गे मंजीत को एक हथियार बरामदगी के मामले में गिरफ्तार (ARREST) किया था। पूछताछ के दौरान मंजीत ने जमशेर जंडियाला रोड पर छिपाए गए हथियारों के बारे में जानकारी दी। जब पुलिस उसे हथियारों की बरामदगी के लिए साथ ले गई, तो गुर्गे ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके फलस्वरूप गुर्गे को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से 6 हथियार (WEAPON) और गोली के खोखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह आरोपी नारकोटिक्स (NARCOTICS), अवैध हथियार व्यापार और जबरन वसूली के रैकेट से जुड़ा हुआ है, और उस पर पहले से कई आपराधिक मामले (CASES) दर्ज हैं।