एजीएम की घोषणा के बाद एक्टिव हुए सदस्य, सीनियर सिटिज़न ग्रुप के साथ मिलकर तीसरे फ्रंट के गठन की चर्चा !
होनरेरी सैक्रेटरी उम्मीदवार एवं एक सीनियर सदस्य को साथ लेकर चलने की हो सकती है तैयारी
जालंधर, 2 फरवरी : शहर के अति प्रतिष्ठित क्लब जिमखान में आगामी चुनावों का औपचारिक बिगुल बज चुका है। गत दिवस आयोजित एगज़ीक्यूटिव कमेटी मीटिंग में इस बात का फैसला लिया गया है कि 14 मार्च को एजीएम आयोजित की जाएगी जिसके बाद अप्रैल महीने में चुनाव करवाए जा सकते हैं। इस खबर के आने से क्लब के बड़ी गिनती में सदस्य एक्टिव हो गए हैं और अब क्लब के हर व्हाटसएप ग्रुप में केवल चुनावों को लेकर ही मैसज आते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसी बीच एक बहुत बड़ा बदलाव जो देखने को मिल रहा है,वह यह है कि एक सीनियर सदस्य अनिल निश्चल द्वारा बनाए गए सीनियर सिटिज़न ग्रुप में काफी हलचल दिखाई दे रही है। खास तौर पर क्लब के अंदर सीनियर सिटिज़न सदस्यों को हर बार नज़रअंदाज़ किए -जाने एवं उनके सुझावों को दर-किनार करने को लेकर भी बड़ी गिनती में सदस्यों के अंदर रोष की भावना देखने को मिल रही है। जिसका नतीजा यह हुआ है कि ऐसे सदस्यों द्वारा पुराने दो चिर-विरोधी एवं क्लब के ऊपर एक तरह से पूरा कंट्रोल बनाकर रखने वाले प्रोग्रेसिव एवं अचीवर्ज के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर एक तीसरे फ्रंट के गठन की संभावना बनने लगी है।
क्लब सूत्रों की मानें तो क्लब के यह पुराने सदस्य जो अपनी-अपनी फील्ड के गुरू रह चुके हैं अब इनके मन में यह बात घर कर चुकी है कि अगर सीनियर सिटिज़न सदस्यों की बेहतरी के लिए कुछ करना है तो उसके लिए मौदान में उतरकर चुनावी जंग जीतनी होगी, तभी इनका भला हो सकता है।
ऐसे में क्लब के एक पुराने खिलाड़ी एसपीएस (राजु विर्क) जो खुद होनरैरी सैक्रटरी उम्मीदवार की रेस में हैं और एक बेहद ही सीनिययर व अनुभवी सदस्य जिनका क्लब की राजनीति में एक बहुत ऊंचा व अलग स्थान है एडवोकेट दलजीत छाबड़ा। इन दोेनों कोे सीनियर सिटिज़न ग्रुप अपने साथ मिलकर चलने के लिए राज़ी कर सकता है और अगर ऐसा होता है तो इस बार के चुनावों का रूख ही पलट सकता है। हालांकि न तो राजू विर्क और न ही दलजीत छाबड़ा के पास यह प्रस्ताव फिल्हाल पहुंचा है, मगर अंदरखाते इस समीकरण को लेकर काफी ज़ोरशोर से चर्चा जारी है।
वैसे तीसरा फ्र्ट बनता है या हर बार कि तरह केवल चर्चाओं में ही सिमटकर रह जाता है, यह तो आने वाला वक्त ही बेहतर बताएगा, मगर इतना कहना गलत नहीं होगा कि अगर क्लब के अधिकतर सीनियर सिटिज़न एकजुट हो जाते हैं और राजू विर्क एवं दलजीत छाबड़ा जैसे अनुभवी सदस्य इनके साथ मिल जाते हैं तो क्लब में एक नया इतिहास रचा जाएगा, जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
Latest News
HNI
Exclusive
- Latest Exclusives
- Daily news update
- intact news

