08:57 Sun, Dec 21, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sun, Dec 21, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

पंजाब की राजनीति में बड़ा झटका: पटियाला कोर्ट ने AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा को भगोड़ा किया घोषित

PUBLISH DATE: 21-12-2025

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा भगोड़ा घोषित, संपत्ति का ब्योरा देने का आदेश


पटियाला। पंजाब के पटियाला से एक बड़ी राजनीतिक और कानूनी खबर सामने आई है। पटियाला की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा को भगोड़ा घोषित कर दिया है। अदालत ने विधायक को अपनी चल-अचल संपत्तियों की पूरी जानकारी पेश करने के भी आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को निर्धारित की गई है।


बलात्कार के आरोप में दर्ज हुआ मामला


जानकारी के अनुसार, हरमीत सिंह पठानमजरा के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन इसी दौरान विधायक फरार हो गया। लगातार समन और नोटिस जारी होने के बावजूद जब वह अदालत में पेश नहीं हुआ, तो कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।


कर्नाल में पुलिस-समर्थकों में झड़प


बताया जा रहा है कि जब पंजाब पुलिस विधायक को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के करनाल पहुंची थी, तब वहां पुलिस और विधायक के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर हरमीत सिंह पठानमजरा मौके से फरार हो गया। इसके बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।


ऑस्ट्रेलिया से सामने आया बयान


मामले के बीच हरमीत सिंह पठानमजरा सोशल मीडिया के जरिए ऑस्ट्रेलिया से सामने आया। उसने वहां से कुछ पंजाबी चैनलों को इंटरव्यू भी दिए, जिनमें अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। हालांकि, अदालत के आदेशों के बाद विधायक की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।


अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में सभी की निगाहें 31 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।