01:58 Sun, Dec 28, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sun, Dec 28, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

जालंधर में कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका: महिला पार्षद पति सहित थामेंगी आम आदमी पार्टी का दामन

PUBLISH DATE: 26-12-2025

कांग्रेस को बड़ा झटका, वार्ड-23 की पार्षद परमजीत कौर आज कर सकती हैं AAP ज्वाइन 


जालंधर: जालंधर की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। कांग्रेस पार्टी की महिला पार्षद परमजीत कौर आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो सकती हैं। यह घटनाक्रम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी के लिए इसे बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक, वार्ड-23 से कांग्रेस की पार्षद परमजीत कौर को AAP जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली पार्टी में शामिल करवाएंगे। बताया जा रहा है कि परमजीत कौर और उनके पति की कांग्रेस जिला प्रधान व पूर्व विधायक राजिंदर बेरी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।


गौरतलब है कि परमजीत कौर ने पिछले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गंगा देवी को हराया था। अब वही परमजीत कौर खुद AAP ज्वाइन करने जा रही हैं, जिससे गंगा देवी के खेमे में भी हलचल मच गई है।


सूत्रों का कहना है कि कुछ ही देर में परमजीत कौर अपने पति के साथ आम आदमी पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो सकती हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर पार्षद परमजीत कौर ने फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।


आपको बता दें कि जब से नितिन कोहली को आम आदमी पार्टी का जालंधर सेंट्रल हलका प्रभारी बनाया गया है, तब से वे कांग्रेस और भाजपा में लगातार सेंधमारी कर रहे हैं। अब तक कई नेता और पार्षद उनके नेतृत्व में AAP का दामन थाम चुके हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी कई विपक्षी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।


जालंधर की राजनीति में यह घटनाक्रम आने वाले चुनावों से पहले अहम माना जा रहा है।