09:07 Sun, Dec 21, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sun, Dec 21, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

लुधियाना सेंट्रल जेल हमला मामला: सुपरिटेंडेंट पर हमले में बंदियों को लेकर बड़ा खुलासा

PUBLISH DATE: 20-12-2025

ताजपुर रोड केंद्रीय जेल में हिंसक झड़प, चार कुख्यात बंदियों को लेकर बड़ा खुलासा


लुधियाना —


ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल में गत दिवस बंदियों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में अहम खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, रात्रि के समय जेल में उत्पात मचाने वाले बंदियों में से चार आरोपी वही बताए जा रहे हैं, जिन पर जून 2025 में बटाला में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उनके नजदीकी रिश्तेदार करणवीर सिंह की हत्या का आरोप है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस मामले में स्थानीय पुलिस ने पहले ही 22 बंदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों की पहचान रजत कुमार, रोहित, परमिंदर सिंह और चरनदीप सिंह उर्फ साहिल के रूप में हुई है। इन चारों को उनके साथियों शरणजीत सिंह और मणि सिंह के साथ कुछ समय पहले गुरदासपुर जेल से लुधियाना की केंद्रीय जेल में स्थानांतरित किया गया था।


बताया जा रहा है कि गुरदासपुर जेल में भी इन बंदियों का अन्य कैदियों के साथ विवाद हुआ था। जेल प्रशासन के अनुसार, लुधियाना की केंद्रीय जेल में भी इन आरोपियों ने अपना दबदबा कायम करने के उद्देश्य से झगड़ा किया, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा।


इस झड़प में जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह सिद्धू सहित कई अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, वहीं सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।