02:44 Sun, Sep 28, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Sun, Sep 28, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में जरूरतमंदों को भोजन व खाद्य सामग्री की वितरित !

PUBLISH DATE: 24-09-2025

जालंधर, 24 सितंबर : समाज सेवा और मानवता की सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब जालंधर ने "फूड फॉर हंगर" इंटरनेशनल आह्वान के तहत पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा ब्रांच में विशेष सेवा प्रकल्प आयोजित किया। इस अवसर पर क्लब की ओर से जरूरतमंदों को फल, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री भेंट की गई तथा सभी को दोपहर का भोजन करवाया गया।


कार्यक्रम की अगुवाई क्लब के सीनियर वाइस प्रधान अश्विनी मल्होत्रा और सचिव परमजीत सिंह सैनी ने की। वहीं, पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज में कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक मदद पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “हर इंसान का कर्तव्य है कि वह दीन-दुखियों के साथ खड़ा हो, और लायंस क्लब इसी सोच को समाज तक पहुंचा रहा है।”


क्लब के प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लगातार "फूड फॉर हंगर" प्रोजेक्ट्स किए जा रहे हैं। उनकी अगुवाई में क्लब ने न केवल भोजन वितरण, बल्कि समय-समय पर राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं का भी वितरण किया है। इस मौके पर लायन खुशपाल सिंह ने विशेष योगदान दिया।


कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा, सीनियर वाइस प्रधान अश्विनी मल्होत्रा, सचिव परमजीत सिंह सैनी, जॉइंट सचिव जगन्नाथ सैनी, अरुण वशिष्ट, ए.के. बहल, मोहित सलूजा, गुरदीप सिंह ठुकराल, इंजी. गुरदीप सिंह, रमेश कुमार कश्यप, जसवंत सिंह सहित क्लब के अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।


लायंस क्लब जालंधर ने यह संदेश दिया कि उनकी सामाजिक सेवाओं की श्रृंखला केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है, जिसका मकसद समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है।