05:54 Tue, Jan 06, 2026 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Tue, Jan 06, 2026 11.26AM
jalandhar
translate:

26 जनवरी: पंजाब में गणतंत्र दिवस की धूम, CM मान समेत कैबिनेट मंत्री कहां-कहां फहराएंगे तिरंगा — देखें पूरी सूची

PUBLISH DATE: 03-01-2026

पंजाब में गणतंत्र दिवस 2026 का राज्यस्तरीय कार्यक्रम जारी


राज्यपाल पटियाला तो मुख्यमंत्री होशियारपुर में फहराएंगे तिरंगा


चंडीगढ़


पंजाब में 26 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सलामी लेने का राज्यस्तरीय कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज इस संबंध में आधिकारिक शेड्यूल जारी किया गया।


जारी कार्यक्रम के अनुसार, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान 26 जनवरी को होशियारपुर में तिरंगा फहराकर सलामी लेंगे।


वहीं पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां संगरूर में और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी बरनाला में गणतंत्र दिवस समारोहों में भाग लेंगे।


इसके अलावा, राज्य के विभिन्न जिलों में कैबिनेट मंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम के अनुसार


वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा — बठिंडा


कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा — पठानकोट


डॉ. बलजीत कौर — फिरोजपुर


संजिव अरोड़ा — फरीदकोट


डॉ. बलबीर सिंह — शहीद भगत सिंह नगर


हरदीप सिंह मुंडियां — अमृतसर


लाल चंद कटारूचक — मलेरकोटला


लालजीत सिंह भुल्लर — श्री मुक्तसर साहिब


हरजोत सिंह बैंस — फाजिल्का


हरभजन सिंह ईटीओ — लुधियाना


बरिंदर कुमार गोयल — जालंधर


तरुणप्रीत सिंह सोंद — रूपनगर


डॉ. रविजोत सिंह — मानसा


गुरमीत सिंह खुड्डियां — तरनतारन


मोहितेंदर भगत — मोहाली


राज्य भर में गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सभी जिलों में भव्य व गरिमामय समारोह आयोजित किए जाएंगे।