12:11 Wed, Dec 24, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Wed, Dec 24, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

जालंधर में हड़कंप: 4 नामी डॉक्टरों समेत CA के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश

PUBLISH DATE: 23-12-2025

अदालत का बड़ा आदेश: जालंधर के 4 नामी डॉक्टरों समेत CA पर केस दर्ज करने के निर्देश


जालंधर में इस समय की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। अदालत ने डॉ. पंकज त्रिवेदी बनाम स्टेट मामले में अहम फैसला सुनाते हुए शहर के चार प्रमुख डॉक्टरों और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।


अदालत के आदेश के अनुसार


डॉ. कपिल गुप्ता


डॉ. राजेश अग्रवाल


डॉ. संजय मित्तल


डॉ. अनवर इब्राहिम


चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप कुमार सिंह


के खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471 और 477 IPC के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।


अदालत ने SHO नवी बारादरी, जालंधर को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी आरोपियों पर तुरंत केस दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए।


शिकायतकर्ता डॉ. पंकज त्रिवेदी की ओर से एडवोकेट मनित मल्होत्रा ने अदालत में मजबूती से पक्ष रखते हुए FIR दर्ज करने की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।


इस आदेश के बाद जालंधर के मेडिकल और कारोबारी जगत में हलचल मच गई है।