08:17 Tue, Dec 23, 2025 IST
jalandhar
polution 66 aqi
29℃
translate:
Tue, Dec 23, 2025 11.26AM
jalandhar
translate:

जालंधर: सूफी गायकी के पुरोधा और मास्टर सलीम के पिता पूरन शाह कोटी का निधन, संगीत जगत में शोक

PUBLISH DATE: 22-12-2025

जालंधर: मास्टर सलीम के पिता पूरन शाह कोटी का निधन, सूफी गायकी जगत में शोक की लहर


प्रसिद्ध सूफी गायक मास्टर सलीम के पिता और सूफी गायकी को दशकों तक जीवंत रखने वाले पूरन शाह कोटी का सोमवार सुबह अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मास्टर सलीम को चाहने वाले और शुभचिंतक बड़ी संख्या में उनके जालंधर स्थित देयोल नगर स्थित आवास पर एकत्रित होने लगे।


पूरन शाह कोटी के निधन से संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। राजनीतिक जगत के साथ-साथ पंजाबी फ़िल्म और संगीत इंडस्ट्री से जुड़े कई नामचीन कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें सूफी परंपरा को समर्पित एक सच्चा साधक बताया।


परिवार के अनुसार, पूरन शाह कोटी लंबे समय से जालंधर के देयोल नगर में रह रहे थे। उनके निधन से परिवार और शिष्यों में शोक का माहौल है।